Follow on Facebook

https://www.facebook.com/Mkk9286
मेरदीन कलर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मेरदीन कलर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, जुलाई 29, 2015

अब्दुल कलाम की लोकप्रियता से बौखलाया पाकिस्तानी वैज्ञानिक । कुश ऐसा कह डाला जिसे सुनते ही हर हिंदुस्तानी का खून खोल जाये।

देश के पूर्व राष्ट्रपति और
मिसाइल मैन दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम पर
पाकिस्तान के वैज्ञानिक एक्यू खान ने आपत्तिजनक
टिप्पणी की है। एक्यू खान ने कलाम को एक मामूली
वैज्ञानिक बताया। बता दें कि खान पाकिस्तान
परमाणु अभियान के जनक माने जाते हैं।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्यू खान ने कहा कि
भारत का मिसाइल कार्यक्रम रूस की सहायता से
विकसित किया गया था। उन्होंने कहा कि कलाम
साहब सादगी पसंद व्यक्ति और एक मामूली
वैज्ञानिक थे। खान ने यह तक कह दिया कि याद
नहीं आता कि डॉक्टर अब्दुल कलाम ने कुछ बहुत बड़ा
किया है।
यहां बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम
का सोमवार को आईआईएम शिलॉन्ग में भाषण के
दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था।

अपनी प्रतिक्रिया हमें भेजे । आप क्या कहना चाहते हो पाकिस्तानी वैज्ञानिक के बयान पर।।

शनिवार, जुलाई 18, 2015

जैसलमेर जिला प्रमुख का RAS में चयन। सोशल मीडिया पर मचाई धूम।।

जैसलमेर कांग्रेस परिवार के लिए व समस्त जैसलमेर निवासियों के
लिए आज ख़ुशी का दोहरा मौका हो गया जब आज
जनता द्वारा चयनित जैसलमेर जिला परिषद् की जिला
प्रमुख अंजना तनेराव धनदेव और जिला परिषद् सदस्य प्रेम
धनदेव का RAS में चयन हो गया यह है ।।
सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है । सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक और व्हाट्स आप के जरिये जैसलमेर के युवा वर्ग धनदेव परिवार को बधाईया दी जा रही है

मारवाड़ टाइम्स का फेसबुक पेज लाइक करे एक क्लिक में।

मंगलवार, जुलाई 14, 2015

हाल ही मे रामगढ़ मे हुए एक दलित शिक्षक और rti कार्यकर्ता बाबुराम के साथ मारपीट का मामला

  आज दोपहर  पूर्व सांसद हरीश चौधरी,पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर,पूर्व विधयक गोवर्धन दास कल्ला,पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी,राम गढ़ सरपंच गोविंद भार्गव,समाज सेवी किशन गिरी जी आदी कई कॉंग्रेस के कार्यकर्ता रामगढ़ पहुँचे.
वहाँ पहुँच कर पीडित परिवार को हिम्मत बँधईं और पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने आश्वसन दिया की कॉंग्रेस पार्टी हर वक्त आपके साथ हऔर आपकी तकलीफ हमारी तकलीफ हे .
   इस घटना को सभी ने बड़ी शर्मनाक बताया और कहाँ की अब जैसलमेर मे भय का वातवरण हो चुका हे पर कॉंग्रेस  पार्टी इसका घोर विरोध करती हे,वही पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर ने कहाँ की इस मामले मे प्रशासन को बहूत ही गम्भीरता से लेना चाहिये जिससे की आगे ऐसी घटनाएँ पर लगाम लग सके.
और प्रशासन को भी चेतावनी दी हे की जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ कर उन्हे कठोर सजा मिले और प्रशासन इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाह ना बरतें.
अगर किसी भी तरह की लापरवाही का रवैया प्रशासन करता हे तो कॉंग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी,क्यों की कॉंग्रेस पार्टी गरीबो की पार्टी हे किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही करने देगी.

मारवाड़ टाइम्स का फेसबुक पेज लाइक कर

मंगलवार, जुलाई 07, 2015

जकात के बारे में क्या है सवाल और जवाब।।


ज़कात के आसान मसाइल

सवाल- जकात के लुगवी मानी क्या हैं ?
जवाब- पाकी, बडोतरी

सवाल- जकात की शरई तारीफ.?
जवाब- मखसूस माल का मखसूस शराइत के साथ. किसी जकात के मुस्तहिक को मालिक बनाना

सवाल-कितना सोना हो तो जकात फर्ज होती है?
जवाब- साढे सात तोला या उस से ज्यादा

सवाल-कितनी चांदी हो तो जकात फर्ज होती है ?
जवाब- साढ़े बावन तोले या उससे अधिक

सवाल - कितने रुपिये हो तो जकात फर्ज होती है
जवाब- हाजते असलिया के इलावा साढ़े बावन तोले चांदी की कीमत हो तो जकात फर्ज होती है

सवाल- हाजते असलिया के इलावा. कुछ सोना. कुछ चांदी. कुछ नगद हो. और सबको मिलाने पर चांदी का निसाब पूरा हो तो क्या जकात फर्ज होगी ?
जवाब- जी हां

सवाल - क्या चरने वाले जानवरों की जकात फर्ज है ?
जवाब - जी हां

सवाल - क्या उशरी (बागायत) जमीन की पैदावार पर भी जकात है ?
जवाब - जी हां

सवाल -  किसी साहिबे निसाब को दर्मियानी साल 35000 की आमदनी हुई तो क्या ये रकम भी माले निसाब मे शामिल होगी ?
जवाब - जी हां

सवाल - इस्तिमाल वाले जेवरात पर जकात है या नही ?
जवाब -  जी हां है

सवाल - जकात अंग्रेजी महीने के हिसाब से निकाली जाये या कमरी (उर्दू)?
जवाब - कमरी (उर्दू)  महीने के हिसाब से

सवाल -  बेचने की निय्यत से करीदे गये प्लॉट पर जकात वाजिब होगी ?
जवाब -  जि हां वाजिब होगी

सवाल - प्लॉट खरीदते वक्त बेचने की निय्यत न थी. बाद मे बेचने का इरादा हुवा तो उस पर जकात वाजिब होगी या नही ?
जवाब - जब बिक जाये तो वाजिब होगी

सवाल - जो प्लॉट मकान बनाने के लिये खरीदा गया हो उस पर जकात है या नही ?
जवाब - जी नहीं

सवाल जो मकान किराया पर दिया उसकी जकात का क्या हुक्म है ?
जवाब -  उसका किराया निसाब को पहूंचे तो उसकी जकात वाजिब होगी

सवाल - किसी को बताये बगैर उसे जकात दें तो जकात अदा होगी या नही ?
जवाब - अदा हो जायेगी

सवाल- मुलाज़िम ने इजाफी तनखॉह मांगी. मालिक ने जकात की निय्यत से इजाफा किया तो क्या मालिक की जकात अदा होगी  ?
जवाब - जकात अदा न होगी

सवाल - इनकम टॅक्स देने से जकात अदा होगी ?
जवाब -  जी नहीं

सवाल - क्या अपने मां बाप, बेटा बेटी को या शोहर बीवी एक दुसरे को जकात दे सकते हैं ?
जकात - जी नहीं

सवाल -  साहीबे निसाब को जकात देने से जकात अदा होगी ?
जवाब -  नहीं

सवाल - भाई बहन चचा भतीजे मामू भांजे खाला को जकात देना कैसा ?
जवाब - जाईज व बेहतर

सवाल - किसको जकात नही दे सकते?
जवाब - हुजूर अलैहिस्सलाम के खानदान (हाशमी हजरात) को जकात नही दे सकते.
इसी तरह जो हजरते अली, हजरते अक़ील, हजरते जाफर, हजरते अब्बास और हारिस बिन अब्दुल मुत्तलिब की नस्ल से हो उसे जकात नही दे सकते

सवाल - अगर सय्यद (बज़ाहिर) गरीब और जरूरतमंद हो तो उनकी खिदमत कैसे करें?
जवाब - तोहफे और हदिया के जरीये (सय्यदों को जकात सदका न दें. और कोई सय्यद हरग़िज जकात सदका न लें)

सवाल - सय्यदों को जकात क्यों नही दी जाती?
जवाब - वो आली नसब हैं
और जकात माल का मैल होता है

सवाल - मालदार बीवी का शोहर दूसरे से जकात ले सकता है या नही?
जवाब - ले सकता है

सवाल - गैर मुस्लिम को जकात दे सकते हैं?
जवाब - नही

सवाल - दीनी मदरसों मे जकात देना जाइज है या नही?
जवाब - जाइज व बेहतर है

सवाल - साहिबे निसाब लोग खुद को मोहताज जाहिर करके जकात वसुलते हैं उन पर क्या हुक्म है ?
जवाब - उनको जकात लेना हराम है

सवाल- बारिश के पानी से सैराब जमीन की पैदावार पर कितना हिस्सा अल्लाह की राह मे देना वाजिब है ?
इसी तरह खूद सैराब की हुई जमीन की पैदावार पर कितना कितना हिस्सा वाजिब है ?
जवाब - बारिश के पाणी की पैदावार पर दसवां हिस्सा. और खुद सैराब की गई जमीन की पैदावार पर बीसवां हिस्सा

सवाल - एक मुल्क की करन्सी से जकात निकाल कर दूसरे मुल्क भेजी जाये तो जकात की अदायगी मे किस मुल्क की करन्सी का एतिबार किया जाये ?
जवाब - जिष मुल्क से जकात निकाली गई.

सवाल - हाजते असलिया किसे कहते हैं.?
जवाब - रिहाइशी मकान,  पहनने के कपडे, घर का जरूरी सामान, खाने पीने की अशिया, सवारी, आलिम की किताबें

सवाल - जकात कब वाजिब होती है.?
जवाब - निसाब पर क़मरी (उर्दू)  साल गुजर जाये तो जकात वाजिब होती है

सवाल-अगर किसी शख्स का किसी फक़ीर (गरीब) पर कर्ज हो और वो उसे जकात की निय्यत से माफ करदे तो जकात अदा होगी या नही ?
जवाब - जी नहीं

सवाल - सोना चांदी की जकात मे सोना चांदी का तुकडा ही देना होगा या उसकी रकम.?
जवाब - इख्तियार है

सवाल - मसारिफे जकात मे फकीर किसे कहते हैं?
जवाब - वो शख्स जो निसाब से कम का मालिक हो.

सवाल - मसारिफे जकात में मिस्कीन किसे कहते हैं?
जवाब -  जो बिल्कुल किसी चीज का मालिक न हो

सवाल - मसारिफे जकात में आमिल किसे कहते हैं ?
जवाब - वो शख्स जिसे बादशाहे इस्लाम ने जकात व उश्र वसूलने पर मुक़र्रर किया हो

सवाल - मसारिफे जकात मे मकरूज किसे कहते है?
जवाब - जिसके जिम्मे कर्ज हो. कर्ज की अदायगी के बाद निसाबे कामिल का मालिक न रहता हो

सवाल - मसारिफे जकात मे फी सबीलिल्लाह से क्या मुराद है?
जवाब - ये वो लोग होते हैं जो अल्लाह की राह मे लगे होते हैं. या वो हुज्जाज जो हज के लिये तो निकले मगर जादे राह के खत्म होने से काबतुल्लाह तक न पहुंच पाये. इसी तरह राहे खुदा के मुजाहिद

सवाल - मुसाफिर पर जकात की कितनी रकम खर्च की जाये ?
जवाब - इतनी रकम की वो अपने वतन आसानी से पहुंच जाये

सवाल - काफिर को जकात देना जाइज है या नहीं?
जवाब - जाइज नही

सवाल -  मालिके निसाब जकात की रकम अपने असल यानी की बाप दादा (उपर तक) और इसी तरह अपनी फुरूअ यानी बेटा पोता (नीचे तक) पर खर्च कर सकता है या नही ?
जवाब -  नहीं

सवाल - मस्जिद या मदरसा की तामीर, रासता या पुल की तामीर मे जकात दे सकते हैं या नहीं ?
जवाब -  नहीं दे सकते

सवाल - मैयत को कफनाने या मैयत का कर्ज चुकाने मे जकात की रकम सर्फ करना जाइज है या नहीं ?
जवाब - जाइज नही

सवाल - जकात की रकम रिश्तेदारों, पडोसियों पर सर्फ करना कैसा ?
जवाब -  जाइज व बेहतर है

सवाल - एक ही शख्स को पूरी जकात देना कैसा ?
जवाब -  मकरूह है

सवाल - जो जमीन तिजारत के लिये ली जाती है क्या उस पर जकात फर्ज है ?
जवाब - जी हां

सवाल - गैर मुस्लिम गरीब को जकात दी तो अदा होगी या नहीं ?
जवाब - अदा न होगी

सवाल - क्या मदरसे के मोहतमिम या नाजिमे आला वगैरा (जो तलबा के वकील होते हैं उन) को जकात दे सकते है ?
जवाब - हां दे सकते हैं

सवाल - मुस्तहिके जकात भाई बहन की शादी मे जकात दे सकते हैं ?
जवाब - हां दे सकते हैं

सवाल - सोने की जकात खरीदते वक्त की कीमत के हिसाब से होगी या मौजुदा कीमत.?
जवाब -  मौजुदा कीमत के हिसाब से

सवाल - क्या ना बालिग बेटा या बेटी के माल पर भी जकात फर्ज है ?
जवाब - नहीं

सवाल - मस्जिद के इमाम या मुअज्ज़िन की तन्खॉह जकात से दी जा सकती है ?
जवाब -  नहीं

सवाल - क्या लडकी जकात की रकम अपने वालिदैन को दे सकती है ?
जवाब - नहीं

सवाल - क्या सय्यद. सय्यद को जकात दे सकते हैं ?
जवाब - नहीं
-------------------